लाल किला धमाका: पवन खेड़ा ने उठाए सुरक्षा और जवाबदेही के सवाल
दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास सोमवार को हुए कार धमाके में 8 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए। इस घटना पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि देश की राजधानी में इस तरह का ब्लास्ट अपने आप में कई सवाल पैदा करता है। उन्होंने कहा, “जो चिंता और भय का माहौल पूरे देश में उपज रहा है, उससे देश के मन में बहुत सवाल हैं। यह ब्लास्ट क्या था, किसने कराया, असल में क्या है ये? जब तक सरकार हमें इसकी पूरी जानकारी नहीं देती, तब तक इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।” पुलिस ने बताया कि इस मामले में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और सुरक्षा एजेंसियाँ जांच में जुटी हैं।
#DelhiBlast, #LalKilaBlast, #PawanKheda, #UAPA, #ExplosivesAct, #BNSS, #BreakingNews, #NationalSecurity, @INCIndia, @DelhiPolice, @ANI, @NewsWave
