अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप रह गए पीछे

इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला है। उन्हें यह सम्मान उनके देश में लोकतंत्र और शांति की स्थापना के लिए साहसिक संघर्ष के कारण दिया गया है। वहीं, इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने से चूक गए।

मचाडो, जिन्हें दुनिया भर में ‘आयरन लेडी ऑफ वेनेजुएला’ के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से अपने देश की सत्तावादी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं। फिलहाल वह सुरक्षा कारणों से छिपकर रह रही हैं, लेकिन उनके आंदोलन ने पूरे विश्व का ध्यान खींचा है।

नोबेल समिति ने उन्हें “शांति की साहसी और अडिग समर्थक” बताते हुए कहा कि मचाडो ने “अंधकार के दौर में भी लोकतंत्र की लौ जलाए रखी।” इसी दृढ़ता और नेतृत्व के कारण उन्हें यह वैश्विक सम्मान प्रदान किया गया।

मचाडो को पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार और मान्यताएं मिल चुकी हैं। हाल ही में टाइम मैगज़ीन ने उन्हें 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था।

यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी आवाज़ों की है जो तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा में खड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *