मनोरंजनराष्ट्रीय

कंगना रनौत अपने बयानों के चलते फिर आईं घेरे में, विपक्ष और किसानों ने करी कड़ी निंदा

बुधवार को, विपक्ष ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की किसान आंदोलनों पर की गईं विवादास्पद टिप्पणियों के बाद उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। जिस्के चलते, आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

कंगना ने अपना एक क्लिप साझा किया, जिसमें वे ये बोलती हुई नज़र आ रहीं हैं की हमारे देश का नेतृत्व मजबूत है, नहीं तो भारत में भी “बांग्लादेश जैसी स्थिति” उत्पन्न हो जाति। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के विरोध के दौरान, (जो अब रद्द किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ था) शव लटकाने और बलात्कार की घटनाएं हुईं।

कंगना ने चीन और अमेरिका पर “साजिश” में शामिल होने का भी आरोप लगाया। उनकी टिप्पणियों ने उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश (जहां कांग्रेस की सरकार है), की विधानसभा में गरमागरम बहस को जन्म दिया। 

किसानों के विरोध (जो दिल्ली की सीमाओं पर कई महीनों तक चला), में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से हजारों किसान शामिल थे, जो अब रद्द किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *