RSGL की पहल, विज्ञान नगर, कोटा में PNG सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान
कोटा, राजस्थान
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) द्वारा रविवार को कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र में PNG (प्राकृतिक गैस) के महत्व एवं सुरक्षित उपयोग को लेकर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को PNG के सुरक्षित, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा प्राकृतिक गैस से जुड़ी शंकाओं और समस्याओं का समाधान करना रहा। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि PNG घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा विकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने PNG के उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और RSGL द्वारा किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर RSGL के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री सी.पी. चौधरी, उप महाप्रबंधक (संचालन एवं रखरखाव), श्री विवेक रंजन, उप महाप्रबंधक (विपणन), श्री अविनाश सिंह, उप प्रबंधक एवं श्री मनोज यादव, अधिकारी (विपणन) शामिल रहे।
RSGL अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को PNG के सुरक्षित उपयोग की सही जानकारी मिल सके और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।
