राष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट पर आज गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग, जांच तेज करने के निर्देश की संभावना

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके के बाद अब गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सोमवार शाम हुए इस विस्फोट के बाद जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज सुबह एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका लाल किले से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ था। गृह मंत्रालय इस घटना को गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देख रहा है। बैठक में गृह मंत्री जांच की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जांच एजेंसियों को जांच तेज करने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Image Source: NBT

#DelhiBlast, #RedFortBlast, #AmitShah, #HomeMinistry, #HighLevelMeeting, #DelhiNews, #BreakingNews, #NationalSecurity, #Investigation,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *