दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास कार में धमाका, जांच एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक
राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक चलती हुई i-20 कार में हुआ। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोग घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांच एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है। सूत्रों के मुताबिक, कार में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि यह कार पुलवामा के तारिक नाम के व्यक्ति ने खरीदी थी, जिसे हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट में शामिल लोगों के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने की आशंका है। धमाके के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और DNA जांच की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद इस कार में सवार था। पुलिस को एक शव मिला है जिसकी पहचान DNA रिपोर्ट आने के बाद होगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर उमर हरियाणा से बदरपुर के रास्ते दिल्ली आया था और करीब तीन घंटे तक पार्किंग में कार के अंदर ही बैठा रहा। एजेंसियों को शक है कि वह किसी निर्देश या मौके का इंतजार कर रहा था।
धमाके के बाद लाल किला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस, NIA और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं।
Image Source: PTI
#DelhiBlast, #RedFortBlast, #FidayeenAttack, #DelhiTerror, #AmmoniumNitrate, #DelhiPolice, #BreakingNews, #NationalCapital, #SecurityAlert, #PTI, #IndiaNews
