Blogसनातन सांस्कृति 

नवरात्रि 2024, दिन 8: ऐसे करें मां महागौरी की पूजा

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इनकी पूजा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत अद्भुत और सुंदर है।

जानें मां महागौरी का स्वरूप

मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा (सफेद) है। उनके वस्त्र और आभूषण भी सफेद होते हैं। मां की चार भुजाएं हैं और उनका वाहन बैल है। दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और त्रिशूल है, जबकि बाएं हाथ में डमरू और वर मुद्रा है।

मां का नाम महागौरी कैसे पड़ा?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठिन तपस्या की, जिससे उनका शरीर काला पड़ गया। भगवान शिव ने गंगा-जल से उनका शरीर स्वच्छ किया, जिससे उनका रंग गोरा हो गया और तभी से उन्हें महागौरी कहा जाने लगा।

मां को यह भोग जरूर लगाएं

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा हलवा और काले चने का भोग भी अर्पित किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *