भारतीय वायुसेना दिवस
भारतीय वायुसेना दिवस
- भारतीय वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस बार 92वाँ स्थापना दिवस था।
- 2024 की थीम: “भारतीय वायुसेना – सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर”।
- वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई और पहली उड़ान 1 अप्रैल 1933 को भरी गई।
- शुरुआत में इसे ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ कहा जाता था।
- 1950 में ‘रॉयल’ शब्द हटाकर इसे ‘भारतीय वायुसेना’ नाम दिया गया।
- भारतीय वायुसेना, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।
- इस दिवस का उद्देश्य वायुसेना के राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान पर जागरूकता बढ़ाना है।
- वायुसेना, भारतीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और हवाई युद्ध में भाग लेकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।