मनोरंजन

Janmashtami 2024 LIVE: देश- मथुरा-वृंदावन की भव्य झांकी और मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर में भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मथुरा, गुजरात, और अन्य राज्यों के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, और इसी कारण जन्माष्टमी रात के समय बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।

मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के दौरान भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस खास मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। भक्तगण कान्हा के जन्म का उत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में यहां उपस्थित होंगे।

वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम है। मंदिर के कपाट रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे, ताकि भक्त भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर सकें। मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन और झांकियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला का वर्णन किया जा रहा है।

देशभर के अन्य प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-संध्या, और झांकियों का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के इस पर्व पर सभी भक्त जन आस्था के साथ उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *