‘भारत जल्द भेजेगा चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यात्री’ चंद्रयान-4 को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी
भारत 2040 तक चन्द्रमा पर अपना अंतरिक्ष यात्री भेजना चाहता है और यह मिशन कहलायेगा ‘चंद्रयान-4’। चंद्रयान-4 मिशन को 18 सितम्बर, बुधवार के दिन केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है जिसकी वैज्ञानिकों को अत्यंत ख़ुशी है।
अहमदाबाद में स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पूर्व निदेशक तपन मिश्रा ने कहा, “इस मिशन के तहत हमें चंद्रमा पर लैंडर उतारना होगा और वहां से पत्थर और चंद्रमा की मिट्टी के नमूने सुरक्षित तरीके से वापस लाने में सक्षम होना होगा। यह चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में पहला कदम है। इससे चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजने से भारत बहुत दूर नहीं होगा।”
वैज्ञानिकों के मुताबिक मिशन को 2027 में लॉन्च किया जायेगा। यह मिशन बाकी तीन अभियानों से भिन्न होगा, मिशन के तहत चंद्रमा पर दो रॉकेट भेजे जायेंगे जोकि चंद्रमा पर जाकर पत्थर एवं मिट्टी के नमूने सुरक्षित पृथ्वी पर लेकर आएंगे। खगोलशास्त्री एवं प्रोफेसर आरसी कपूर के मुताबिक इस मिशन को दो रॉकेटों की मदद से पूरा किया जाएगा। मिशन को 2027 में लॉन्च किया जायेगा। इसका पहला रॉकेट जीएसएलवी एमके III जैसा होगा। यह रॉकेट लॉन्चिंग के समय एसेंडर मॉड्यूल और डिसेंडर मॉड्यूल ले जाएगा। वहीं दूसरे रॉकेट को बाद में भेजा जायेगा। डिसेंडर मॉड्यूल में एक रोबोटिक भुजा लगी होगी। यह भुजा चंद्रमा से मिट्टी के नमूने एकत्र करेगी। इसके बाद नमूनों को एसेंडर मॉड्यूल में भेजा जाएगा। उसके पश्चात् अंतरिक्ष यात्री वापस पृथ्वी पर आएगा।