अंतर्राष्ट्रीयतकनीकराष्ट्रीय

चंद्रयान-4 के लिए केंद्र सरकार से मिला इसरो को फंड, जल्द होगा गगनयान लॉन्च

इसरो को चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही मिशन के लिए सरकार ने 2104.06 करोड़ रूपये का फंड दिया है। चंद्रयान-4 मिशन के संदर्भ में इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ से कई अहम बातें पता चली हैं।

फोटो सोर्स - जागरण

सूत्रों के मुताबिक डॉ. एस. सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रयान-4 मिशन को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है एवं चंद्रयान-4 की इंजीनियरिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मिशन बाकी तीन मिशन से भिन्न होने वाला है क्योंकि चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य था चंद्रमा तक जाना और धीरे से सुरक्षित चंद्रमा की सतह पर उतरना। और अब चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा से वापस आना इसरो के लिए एक बड़ी चुनौती के होने वाली है। इस मिशन को पूरा होने में कम से कम 36 महीने का समय लगने वाला है। यह मिशन दो हिस्सों में लॉन्च होगा और उसके बाद अंतरिक्ष में इसके मॉड्यूल्स को आपस में जोड़ा जायेगा।

चंद्रयान-4 में 5 मॉड्यूल्स हैं:

प्रोपल्शन मॉड्यूल

डिसेंडर मॉड्यूल

एसेंडर मॉड्यूल

ट्रांसफर मॉड्यूल

री-एंट्री मॉड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-4 मिशन में सैटेलाइट का आकार पहले से लगभग दोगुना होने वाला है। साथ ही इसरो चीफ ने कहा, “चंद्रयान लॉन्च होने के लिए तैयार है, हम इसे इस साल के अंत तक लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *