मुंबई में घनघोर बारिश के आसार, आईएमडी ने रेड अलर्ट किया जारी
बुधवार को मुंबई बुरी तरह भारी बारिश से प्रभावित रही, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया, स्थानीय ट्रेनें रोक दीं गईं, और कम से कम 14 फ्लाइटस को मोड़ दिया गया। आईएमडी ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकें जैसे ठाणे, पालघर, और रायगढ़ के लिए गुरुवार, 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने भी इन हालातों के चलते गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश की घोषणा की है। मुंबई पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ज्यादातर घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
लगातार बारिश के कारण 25 सितंबर की रात 9:30 बजे ठाणे के मुंब्रा बायपास पर 3 घंटे से ज्यादा का ट्रैफिक जाम लगा रहा।
मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 14 आने वाली फ्लाइटस को भारी बारिश और तेज़ हवाओं के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें अन्य जगहों पर मोड़ दिया गया। कई ट्रेनों को भी बारिश के कारण रोकना पड़ा, जिससे बड़े पैमाने पर असुविधा हुई।
आईएमडी के अनुसार, इस क्षेत्र में 27 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की अधिक से अधिक संभावना है।