अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नही बल्कि विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे पाकिस्तान में एससीऔ सम्मेलन में भारत का नेतृत्व

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीऔ) शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

“विदेश मंत्री जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाले एससीऔ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे,” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक ब्रीफिंग में कहा।

पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन (एससीऔ) के प्रमुखों की सरकार परिषद (सीएचजी) की बैठक की मेज़बानी कर रहा है।

जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की आलोचना करने के लगभग एक महीने बाद होगी।

“कई बार देशों के सामने एसी परिस्थितियां आ खड़ी होती हैं जो उनके नियंत्रण से परे होती हैं, और इसके कारण वे पीछे रह जाते हैं लेकिन कुछ देश तो जानबूझकर विनाशकारी परिणामों का चुनाव करते हैं। इसका प्रमुख उदाहरण हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान है,” विदेश मंत्री ने 28 सितंबर को कहा था।

“जब इस तरह की राजनीति अपने लोगों में इस तरह का कट्टरपंथी रवैया भरती देती है, तो उसकी जीडीपी केवल कट्टरता में मापी जा सकती है और उसके निर्यात को आतंकवाद के रूप में देखा जा सकता है। आज हम देख रहे हैं कि जो बुराइयाँ उसने दूसरों पर लादने की कोशिश की, वे अब उसके अपने समाज को नष्ट कर रही हैं। वे दुनिया को दोष नहीं दे सकते। यह केवल कर्म का दोश है,” जयशंकर ने अपने बयान में कहा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का संदर्भ देते हुए जयशंकर ने कहा, “कल हमने इस मंच पर उनसे कुछ अजीब दावे सुने। इसलिए मैं भारत की स्थान स्पष्ट कर देना चाहूंगा। पाकिस्तान की आतंकवाद की नीतियाँ कभी सफल नहीं होगीं, और उसे कोई दंडमुक्ति की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। इसके विपरीत, उसके कार्यों के निश्चित रूप से परिणाम होंगे ही होंगे।”

शहबाज शरीफ ने यूएनजीऐ में दिए अपने भाषण में जम्मू और कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से की थी। उन्होंने कहा, “जैसे फिलिस्तीन के लोग, वैसे ही जम्मू-कश्मीर के लोग भी स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए एक सदी से संघर्ष कर रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *