बजट सत्र LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के आरंभ में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा, “मुझे इस सत्र को संबोधित करते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। दो महीने पहले हमने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाई और हाल ही में भारतीय गणतंत्र ने 75 वर्षों की यात्रा पूरी की है। यह अवसर भारत के लोकतंत्र को नई ऊंचाई देगा।”
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आवास योजना: राष्ट्रपति ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को घर देने का निर्णय लिया गया है।
- जनजातीय समाज: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ लोगों के लिए विशेष पहल की गई है।
- स्वास्थ्य बीमा: आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
- स्वामित्व योजना: 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें पिछले 6 महीने में 70 लाख कार्ड शामिल हैं।
- किसान सम्मान निधि: पिछले महीने में 41 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करोड़ों किसानों को किया गया है।
- युवाओं के लिए योजनाएं: मेधावी छात्रों को 1 करोड़ कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। छोटे उद्यमियों के लिए मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। विकसित भारत के सपने को नई ऊर्जा देने के लिए सरकार का मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।”
#BudgetSession #PresidentMurmu #HousingForAll #TribalWelfare #AyushmanBharat #YouthEmpowerment #EconomicGrowth #OneNationOneElection #Governance #DevelopedIndia