अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

Operation Sindoor 2.0 की आहट? दिल्ली धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की लैब में RDX बनने की जांच, 800 पुलिसकर्मी और NIA मैदान में

दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच का केंद्र बन गई है। सोमवार को यूनिवर्सिटी में 800 से अधिक पुलिसकर्मी और NIA अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी की प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल RDX और अन्य हाई-ग्रेड विस्फोटक बनाने में किया जा रहा था। यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले कश्मीरी मूल के मेडिकल प्रोफेसर डॉ. मुजामिल शकील को गिरफ्तार किया गया, उनके घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और AK-56 राइफल बरामद हुई। पुलिस को यह भी पता चला कि यह नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़ा हुआ था और इसमें कुछ डॉक्टर और छात्र शामिल थे। इसे एक “सफेदपोश आतंकी तंत्र” भी बताया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की लैब, छात्रावास और परिसर की जांच जारी है। गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद मामले की पूरी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी की स्थापना 2014 में हुई थी, यह 70 एकड़ में फैली है और इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, बिजनेस मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस जैसे कई कोर्सेस पढ़ाती है। परिसर में 650 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है।

#DelhiBlast, #AlFalahUniversity, #Faridabad, #RDX, #NIA, #AmitShah, #BreakingNews, #NationalSecurity, #JeM, #AGuH, @PMOIndia, @HMOIndia, @NIA_India, @DelhiPolice, @FaridabadPolice, @NewsWave

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *