आम का दिल्ली में खास महोत्सव
देशभर के आम उत्पादक ले रहे हिस्सा
इस बार आम महोत्सव में पारंपरिक आम बागवान, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं भी बड़-चढ़कर भाग ले रही हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कर्नाटक, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्था पूसा नई दिल्ली, सैन्ट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सब-ट्रापीकल हार्टिकल्चर रहमान खेरा लखनऊ, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर, बागवानी निदेशालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश, बागवान तारिख मुस्तफा मुज्जफरपुर( लखनऊ), पद्मश्री कलिमुल्ला खान मलिहाबाद लखनऊ, मलिहाबाद मैंगो फार्मर प्रोडक्शन कंपनी (लखनऊ), सोसायटी फॉर कन्जर्वेशन ऑफ मेंगोस, किशन मैंगो सोसायटी (सरसंदा) मलिहाबाद लखनऊ, सत्यप्रकाश त्यागी (बुलंदशहर), अखलक अली, दया किशन शर्मा (बिजनौर), रणवीर सिंह चैहान (सहारनपुर), मो हनीफ, मो फरीद (शिबू), मो साहिद (अम्बरपुर) इत्यादि भी उत्पादक के तौर पर भाग ले रहे हैं।
आम उत्पादकता को नया आयाम मिल रहा
आम को इस देश में खास फलों का राजा कहा जाता है, दिल्ली पर्यटन विभाग हर साल दिल्ली में आम उत्सव का आयोजन करता है। बीते सालों में आम उत्सव ने अद्भुत लोकप्रियता अर्जित की है। यह उत्सव भारत में आम उत्पादकता को एक नया आयाम देने के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। लोगों को आम की विभिन्न किस्मों से अवगत कराने। छोटे-बड़े आम उत्पादकों और निर्यातको को एक मंच पर लाने, किसानों को आम की विभिन्न प्रजातियों की पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने और नई किस्में जन साधारण के बीच ले आने के उद्देश्य से ये उत्सव बेहद महत्वपूर्ण है।